सेना पर विवादित बयान देकर फंसे डिप्टी CM Jagdish Devda, PCC चीफ Jitu Patwari ने खोला मोर्चा.!
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के बाद अब मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की जुबान फिसली है… जबलपुर के एक कार्यक्रम में देवड़ा ने सेना और सैनिकों पर विवादित बयान दिया है… उन्होंने कहा कि- PM को धन्यवाद, पूरा देश और सेना उनके चरणों में नतमस्तक है.. उनके इस बयान को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है.. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग की है… उन्होंने कहा कि- कल कांग्रेस पूरे प्रदेशभर में जगदीश देवड़ा और विजय शाह के पुतले जलाएगी..