संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े पुत्र थे। उनका जन्म 14 मई 1657 को पुरंदर के किले में हुआ था। सिर्फ दो साल की उम्र में ही संभाजी की मां सईबाई का निधन हो गया था। इसके बाद राजमाता जीजाबाई ने सांभाजी की देखभाल की थी। शिवाजी महाराज संभाजी से बहुत प्यार करते थे। जब आगरा अभियान पर शिवाजी गए, तो वो अपने साथ सांभाजी को भी ले गए। उस समय संभाजी की उम्र सिर्फ नौ साल थी। संभाजी की शादी जिवुबाई से हुई थी। 1681 से 1689 तक करीब नौ सालों तक शासन किया। बताया जाता है कि सांभाजी महाराज ने कम उम्र में ही 120 युद्ध लड़े और सभी में जीत हासिल की।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल खत्म करने पर सहमत हुए थे।
2010 – भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए थे।
2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते हुए थे।
1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन LTTE पर प्रतिबंध लगाया था।
1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था।
1981 – नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया था।
1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।