CG Tahsildar Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एक अहम आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 18 तहसीलदारों और अधीक्षक भू-अभिलेख अधिकारियों को पदोन्नति देकर राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी में डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर पदस्थ किया है। यह फैसला 8 मई को जारी आदेश के तहत लिया गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खबर: राज्य सरकार ने जारी की इलाज के लिए अस्पतालों की नई लिस्ट, देखें पूरी सूची
लेवल-12 वेतनमान में मिली नियुक्ति
नई पदोन्नति के तहत सभी अधिकारियों को अस्थायी रूप से वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 (₹56,100 – ₹1,77,500) में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि यह नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी मानी जाएगी। इससे प्रशासनिक ढांचे में न सिर्फ मजबूती आएगी बल्कि जिलों में कार्यरत अधिकारियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रफ्तार बनी काल: रायगढ़, बलरामपुर और कोरबा में सड़क हादसे में तीन की गई जान, कई लोग घायल