हाइलाइट्स
-
गेहूं उपार्जन के 400 करोड़ का भुगतान जल्द किया जाएगा
-
जंगली हाथियों से बचाव के लिए 47 करोड़ की योजना शुरू होगी
-
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड रायसेन में 1800 करोड़ का निवेश करेगा
MP Cabinet Meeting 2025: मोहन कैबिनेट में मंगलवार, 13 मई को जंगली हाथियों से बचाव के लिए 47 करोड़ की योजना को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा एमपी और महाराष्ट्र के ज्योर्तिलिंग के बीच धार्मिक सर्किट तैयार होगा। जिससे एक बार में ही श्रद्धालु सभी जगह आसानी से पहुंच सकें। कैबिनेट में प्रदेश के 9 लाख किसानों से 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा की जानकारी भी साझा की गई।
ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को बधाई
कैबिनेट में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट की ओर से बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह कार्रवाई तकनीक के बेहतरीन उपयोग और तीव्र गति से की गई योजना का परिणाम है, जिसे विश्वभर ने भारत के बदलते नेतृत्व की क्षमता को देखा है। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के सभी जवानों को भी शुभकामनाएं दीं।
77 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को राज्य में चल रही मुख्य योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 मई तक राज्य के 3475 खरीद केंद्रों पर 9 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है। अब तक कुल 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जिसमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हो चुका है। किसानों को 18,471 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और बाकी 400 करोड़ रुपए का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।

महाराष्ट्र के साथ हुए MOU की दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि नदी जोड़ो अभियान को लेकर महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू हुआ है। भविष्य में में दोनों राज्यों के बीच रोजगार, व्यापार, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
16 मई को इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव
इसके अलावा बेंगलुरु और इंदौर में निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार के लिए होने वाले आयोजनों के बारे में बताया। 14 मई को बेंगलुरु में अर्थ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव भाग लेंगे। साथ ही 16 मई को इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
एमपी-महाराष्ट्र के ज्योर्तिलिंग का धार्मिक सर्किट बनेगा
महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने ताप्ती बेसन मेगा रिचार्ज परियोजना का उद्घाटन किया। साथ ही दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दोनों प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संभालने पर सहमति बनी है। इसके तहत महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के ज्योर्तिलिंग- महेश्वर, ओंमकारेश्वर, घृणेश्वर, भीमाशंकर आदि का एक सर्किट बनाने का फैसला लिया है। इस तरह के धार्मिक सर्किट योजना बनने का निर्णय लिया गया है। जिससे इन सभी ज्योर्तिलिंग पर लोग एक साथ पहुंच सकें।
ये फैसे भी लिए गए…
- महाराष्ट्र के साथ रोजगार, व्यापार, सांस्कृति और ऐतिहासिक दस्तावजों को एकत्रित करने का फैसला लिया गया है।
- साथ मप्र में भगवान कृष्ण जहां-जहां गए थे उन स्थानों को मध्यप्रदेश विकसित कर रहा है, इसी तरह महाराष्ट्र भी श्रीकृष्ण से संबंधित धार्मिक स्थानों को विकसित करेगा। जैसे भगवान दत्तात्रे, नाथ परंपरा… इनका संबंध मालवा- निमाड़ से भी है।
- 20 मई को इंदौर में एमपी कैबिनेट: लोक माता अहिल्या बाई का जन्म महाराष्ट्र में ही हुआ था। उसको भी विकसित करने का निर्णय लिया है। अहिल्याबाई के 300वीं जयंती के उपलक्ष में 20 मई को कैबिनेट इंदौर में करने का फैसला लिया है। उसी तरह पुणे के पास अहिल्या बाई के जन्म स्थल पर कैबिनेट करेगी।
- रोजगार को लेकर भी प्रदेश सरकार और महाराष्ट्र सरकार जरूत के अनुसार संयुक्त रूप से काम करेगी।
- महाराष्ट्र के वीर बाजीराव पेशवा, होल्कर शिंदे, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, अप्पाजी भौंसले इस सबके ऐतिहासिक दस्तावेजों का संकलन करेंगे और डिजिटलाइजेशन करेंगे।
मोड़ी लिपि, जिस पढ़ने वाले बहुत कम हो गए हैं। इंदौर में दो-चार लोग की बचे हैं। इसलिए इसकी लिपि तैयार की जाएगी और इसके विद्यार्थी तैयार करने की दिशा में भी काम किया जाएगा - देवी अहिल्याबाई की जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इन आयोजनों को महाराष्ट्र सरकार भी करेगी।
- 16 मई को इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव तथा टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन। जिससे रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। इसमें 10वीं-12वीं पास युवाओं को राजगार के अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: MP NEWS: MP में पेंशनर्स को HC से बड़ी राहत: 1 मई 2023 से बढ़ा वेतन 7% ब्याज सहित दे सरकार, किसे मिलेगा फायदा
- 14 मई को बेंगलुरु में सीएम का रोड शो होगा। वहीं भारत सरकार के संस्थान भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को भूमि आबंटित की जाएगी। भारत अर्थ मूवर्स करीब 1800 करोड़ का निवेश रायसेन के गौहरगंज में करेगा। इसमें हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो ट्रेन के कोच बनेंगे। यह जल्द ही प्रारंभ होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
- 20 मई को इंदौर राजवाड़े में एमपी कैबिनेट होगी। इसमें विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर विशेष चर्चा की जाएगी। 3-4 घंटे का प्रस्तुतिकरण होगा। जिसमें मंत्रीगण सलाह देंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश का बहुत शानदार प्रदर्शन रहा है। बिहार में चल रहे इन खेलों में एमपी ने 9 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य समेत 24 पदक लेकर 6वां स्थान हासिल किया है। पिछले दस साल में मप्र ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले 20वां-25वां स्थान रहता था। यह खिलाड़ियों को प्रदेश में दिए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर महैया कराने का परिणाम है। - हाथियों से बचाव की 47 करोड़ की योजना प्रारंभ की। जिससे जंगली हाथियों की सुरक्षा भी हो और उनके नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण किया जाएगा। साथ ही ऐसा कंट्रोल रूम बनाएंगे, जिससे हाथियों के वहां आने की जानकारी तत्काल मिल सके। जिससे उन्हें रेस्क्यू कर वापस जंगल में पहुंचा सकें। स्थान चिन्हित कर रैपिट एक्शन टीम तैयार की जाएगी।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: MP की लड़कियों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हरियाणा से लिया पिछली हार का बदला, मेडल टैली में पिछड़ा
Khelo India Youth Games 2025: बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) के विमेंट हॉकी मुकाबले में सोमवार, 13 मई को मध्यप्रदेश की लड़कियों ने हरियाणा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल चेन्नई में इन्हीं खेलों (Khelo India Youth Games 2024) के फाइनल में एमपी को हरियाणा से हार का सामना करना पड़ा था और रनरअप रहकर संतोष करना पड़ा था। वहीं खेलों में पिछले तीन से कोई गोल्ड मेडल नहीं जीतने के कारण नौवें दिन एमपी खिसककर 6वें स्थान पर पहुंच गया। उसे हरियाणा और तमिलनाडु ने पछाड़ दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…