CG Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जगहों पर सामान्य से कम या सामान्य के आसपास तापमान देखा गया।
अगले 3 से 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी कमी आने की संभावना है।
तापमान में होंगे ये बदलाव
छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मानसून की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 5.8 किमी की ऊंचाई पर 71° पूरब और 28° उत्तर के पास सक्रिय है।
इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।
अगले 4-5 दिनों में यह और आगे दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Raipur Balodabazar Road Accident: रायपुर-बलोदाबाजार मार्ग पर भीषण हादसा, 13 लोगों की मौत; 30 घायल
बारिश और गरज-चमक की चेतावनी (11 मई से 17 मई तक)
दिनांक | पूर्वानुमान | चेतावनी |
---|---|---|
11 मई | कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश | गरज के साथ तेज हवाएं (40-50 kmph) |
12 मई | हल्की से मध्यम बारिश | तेज हवाओं की संभावना (40-50 kmph) |
13 मई | हल्की से मध्यम बारिश | तेज हवाओं की संभावना (40-50 kmph) |
14 मई | हल्की से मध्यम बारिश | तेज हवाओं की संभावना (50-60 kmph) |
15 मई | हल्की से मध्यम बारिश | तेज हवाओं की संभावना (50-60 kmph) |
16 मई | हल्की से मध्यम बारिश | कोई चेतावनी नहीं |
17 मई | हल्की से मध्यम बारिश | कोई चेतावनी नहीं |
क्या है राजधानी का हाल?
रायपुर में 11 मई को बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रह सकता है।
बारिश का हाल
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | वर्षा | आर्द्रता (%) |
---|---|---|---|---|
रायपुर (लालपुर) | 40.8°C (-0.3) | 29.1°C (+1.2) | 0.0 मिमी | 54 / 37 |
माना एयरपोर्ट | 39.7°C (-0.8) | 28.3°C (+0.7) | 0.0 मिमी | 42 / 26 |
बिलासपुर | 41.0°C (-1.9) | 27.9°C (+0.7) | 0.0 मिमी | 42 / 25 |
पेण्ड्रा रोड | 38.8°C (0.0) | 23.4°C (-1.6) | 0.2 मिमी | 51 / 40 |
अंबिकापुर | 37.9°C (-1.6) | 23.6°C (-1.4) | 0.0 मिमी | 49 / 30 |
जगदलपुर | 36.3°C (-1.1) | 24.2°C (-0.1) | 0.0 मिमी | 65 / 39 |