गर्म चीज खाने से जल गई है जीभ तो इन 5 घरेलू नुस्खों को अपना लें, मिलेगा आराम
गर्म चाय या खाना खाते समय मुंह जल जाना आम बात है। इससे तेज जलन, दर्द और छाले हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय, जिससे आप इससे जल्दी राहत पा सकते हैं। अगर मुंह का कोई हिस्सा जल गया है, तो उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह ठंडक पहुंचाता है और स्किन को हील करता है। एलोवेरा में मौजूद औषधीय गुण जलन को तेजी से शांत करते हैं। मुंह जलने पर ठंडा दूध पीना या उसे जले हिस्से पर कुछ सेकंड तक रखना राहत देता है। यह सेल्स को आराम पहुंचाता है और सूजन, जलन को घटाता है। अगर मुंह जल गया है, तो आइसक्रीम खाना एक अच्छा उपाय है। इसकी ठंडक जलन को शांत करती है और दर्द से राहत देती है.. अगर मुंह जल जाए तो तुरंत ठंडा पानी पिएं या मुंह में भरकर कुछ देर रखें। यह सबसे आसान और जल्दी राहत देने वाला तरीका है। पुदीने में मौजूद मेंथॉल जलन को सुन्न करता है। इससे दर्द और सूजन कम होती है। आप पुदीने का पानी या टूथपेस्ट भी लगा सकते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल भी होता है। गर्म खाना खाते समय सावधानी रखें। खाने का तापमान जांचें और छोटे-छोटे निवाले लें। इससे मुंह जलने की संभावना कम हो जाती है और आप दर्द से बच सकते हैं।