IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप ठंडी वादियों की सैर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ‘सिक्किम सिल्वर’ टूर पैकेज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस पैकेज के तहत आप दार्जिलिंग (2 रात), कालिमपोंग (1 रात) और गंगटोक (2 रात) की खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। यह टूर पैकेज 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच प्रतिदिन उपलब्ध रहेगा, जो पीक सीज़न माना जाता है।
होटल और उनकी कैटेगरी
गंतव्य | डीलक्स होटल | प्रीमियम होटल |
---|---|---|
दार्जिलिंग | सुमी क्वींस यार्ड या समकक्ष | स्टर्लिंग दार्जिलिंग या समकक्ष |
कालिमपोंग | होटल गार्डन रीच या समकक्ष | स्टर्लिंग पार्क या समकक्ष |
गंगटोक | द गोल्डन क्रेस्ट या समकक्ष | स्टर्लिंग ऑरेंज विलेज या समकक्ष |
पैकेज प्लान और शुल्क
श्रेणी | डबल शेयरिंग | ट्रिपल शेयरिंग | डबल (4 यात्री) | डबल (6 यात्री) | बच्चा (बेड सहित) | बच्चा (बिना बेड) |
---|---|---|---|---|---|---|
डीलक्स | ₹39,020 | ₹29,100 | ₹30,100 | ₹24,600 | ₹9,250 | ₹7,150 |
प्रीमियम | ₹49,200 | ₹36,200 | ₹40,250 | ₹34,770 | ₹10,200 | ₹6,700 |
पैकेज में शामिल सुविधाएं
-
होटल में ठहराव (डबल/ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के अनुसार)
-
नॉन-एसी गाड़ी से ट्रांसफर और साइटसीइंग
-
ब्रेकफास्ट और डिनर (MAP योजना के तहत)
-
यात्रा बीमा
-
सभी लागू टैक्स शामिल
पैकेज में शामिल नहीं
-
एयर/ट्रेन टिकट
-
व्यक्तिगत खर्च जैसे हीटर, लॉन्ड्री, कॉल, ड्रिंक आदि
-
अतिरिक्त साइटसीइंग या गाड़ी का अलग उपयोग
-
गाइड शुल्क और एंट्री फीस
-
प्राकृतिक आपदा या राजनीतिक कारणों से उत्पन्न अतिरिक्त खर्च
-
ट्रेनों की छूट या हादसों पर कंपनी जिम्मेदार नहीं
-
टैक्स या फ्यूल चार्ज में वृद्धि से दरें बदल सकती हैं
नियम व शर्तें
-
यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन का अधिकार कंपनी को रहेगा
-
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में फर्श पर अतिरिक्त गद्दा उपलब्ध कराया जाएगा
-
1–4 वर्ष का एक बच्चा माता-पिता के साथ मुफ्त (बिना बेड)
-
क्रूज या बोट टिकट अलग से देय रहेगा
-
हड़ताल, चोरी, दुर्घटना या सामान क्षति पर कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी
यह पैकेज उन परिवारों के लिए उपयुक्त है जो हिल स्टेशन पर आरामदायक और बजट में ट्रैवल प्लान करना चाहते हैं। जल्दी बुकिंग करने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: Summer Special Train: अहमदाबाद से दानापुर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, MP के इन शहरों से गुजरेगी, जानें ट्रेन का टाइम टेबल