संतरा स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानतें हैं कि किन स्वास्थ्य समस्याओं में संतरा नहीं खाना चाहिए। संतरे में एसिड और फाइबर ज्यादा होता है। एसिडिटी या कब्ज की समस्या वाले लोग संतरे का सेवन अधिक करें तो पेट दर्द, अपच या दस्त हो सकते हैं। अर्थराइटिस या हड्डियों में दर्द की समस्या वाले लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए। इसकी खट्टी-ठंडी तासीर जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है। संतरे का एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर करता है। इससे सड़न और इंफेक्शन हो सकते हैं। दांतों की समस्या वालों को इसका सीमित सेवन करना चाहिए। संतरे में पोटैशियम कम होता है लेकिन शरीर में इसका स्तर बढ़ सकता है। यह किडनी की बीमारियों को और खराब कर सकता है।संतरे का ज्यादा सेवन शरीर में एसिड बढ़ाता है, जिससे सीने में जलन यानी हार्ट बर्न हो सकता है। एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।रोगों या फिजिकल प्रॉब्लम्स से जूझ रहे लोगों को संतरा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।