MP Weather Update: मध्यप्रदेश के लगभग 40 जिलों में 2 और 3 मई को बारिश हो सकती है। जिन जिलों में मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा, उनमें भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर भी शामिल हैं। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का एक्टिव होना है। हालांकि, इससे पहले 30 अप्रैल और 1 मई को प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहेगा। खासकर उज्जैन संभाग में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रतलाम, नीमच और मंदसौर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत अन्य जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं बाकी हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में भी तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।
कई जिलों में बारिश और आंधी
मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने पलटी मारी। सिवनी, दमोह, सिंगरौली, अनूपपुर और पन्ना में तेज आंधी चली, जबकि रीवा, कटनी, शहडोल, नरसिंहपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सतना, सीधी, मंडला, रायसेन, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, मैहर, उमरिया, जबलपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा और सागर में भी मौसम का मिजाज बदलते हुए बारिश हुई। मंडला में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। दूसरी ओर, 8 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
5 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर
5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर
5 सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाले शहर
बारिश के आंकड़े
भोपाल का मौसम अपडेट
पैरामीटर |
मान |
अधिकतम तापमान |
41.2°C (सामान्य से +0.2°C अधिक) |
न्यूनतम तापमान |
26.7°C (सामान्य से +1.9°C अधिक) |
नमी (सुबह) |
31.2% |
नमी (शाम) |
14% |
आगे का अनुमान