आज का इतिहास: 2008 में ISRO ने PSLV-C9 लॉन्च किया था।
28 अप्रैल 2008 को इसरो ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान, यानी PSLV-C9 के ज़रिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य था कार्टोसैट-2A नामक एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करना। खास बात यह रही कि इसरो ने इस मिशन में एक साथ 10 उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जो उस समय एक रिकॉर्ड था। इन उपग्रहों में कुछ अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के भी उपग्रह शामिल थे। PSLV-C9 मिशन ने भारत की अंतरिक्ष तकनीक को दुनिया के सामने साबित किया और इसरो की विश्वसनीयता को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
2008 में ISRO ने PSLV-C9 लॉन्च किया था।
2007 में श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।
2003 में ऐपल कंपनी ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की थी।
2003 में दुनियाभर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था।
2001 में अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने थे।
1999 में अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड ने एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा की थी।
1932 में इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की थी।
1740 में आज ही के दिन मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था।