हाइलाइट्स
-
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला
-
27 टूरिस्ट की मौत के बाद पूरे देश में शोक
-
छतरपुर BJP MLA ललिता यादव ने मनाया जन्मदिन
Chhatarpur BJP mla lalita yadav birthday: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। दिल दहला देने वाली आतंकी वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों की नापाक करतूत के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। पीएम मोदी अपना विदेश दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट गए हैं। दुख की घड़ी के बीच मध्य प्रदेश में छतरपुर से बीजेपी विधायक ललिता यादव का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ललिता यादव ने केक काटा और हंसते हुए पार्टी भी मनाई। जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
शोक में डूबा देश, बीजेपी विधायक में मनाया जन्मदिन
पहलगाम में आतंकवादियों की कायराना करतूत के बाद देशवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। देश से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग उठ रही है। देश में मातम के बीच मध्यप्रदेश के छतरपुर से बीजेपी विधायक ललिता यादव ने अपने जन्मदिन की खुशी मनाई। जन्मदिन पर डीजे पर नाचकर जश्न भी मनाया गया, विधायक का केक काटते वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधायक के घर पर रात 1 बजे तक चली पार्टी
बीजेपी विधायक ललिता यादव का जन्मदिन उनके निवास पर धूमधाम से मनाया गया। बर्थडे पार्टी के लिए भव्य आयोजन किया गया। बड़ा टेंट लगाया गया। डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बर्थडे पार्टी मनाई गई। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। विधायक के घर पर देर रात 1 बजे तक पार्टी मनाई गई। इसमें स्थानीय बीजेपी नेता, पुलिस के अधिकारी समेत कई लोग शामिल हुए थे।

संवेदनहीनता की पराकाष्ठा
पहलगाम में आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या के बाद लोगों की सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। आतंकी हमले के कुछ घंटों के बाद बीजेपी विधायक का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश जताया है। कई यूजर्स ने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि देश में भयावह आतंकी हमले के बाद देश में शोक के माहौल के बीच एक जनप्रतिनिधि का जन्मदिन मनाना क्या शोभा देता है ?
वीडियो वायरल, बीजेपी और कांग्रेस नेता मौन
जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अब विधायक ललिता यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है। साथ ही बीजेपी या कांग्रेस नेताओं की ओर से कोई बयान सामने आया है। यह स्पष्ट है कि इस वीडियो को लेकर आने वाले दिनों में प्रदेश में सियासी घमासान बढ़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: हाथियों की मौत मामले में सस्पेंड CF और ACF बहाल, 20 अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
नाम पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को मारी गोली
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस कायरतापूर्ण हमले में 27 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। साथ ही इस हमले में 2 विदेशी पयर्टक और 2 स्थानीय लोगों की मौत हुई है। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
भारत के पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले: सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट बंद, पाकिस्तानियों को वीजा नहीं
India decision against Pakistan: जम्मू कश्मीर में पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अटारी-वाघा बॉर्डर चेकपोस्ट बंद करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के सभी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। भारत में सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने का भी फैसला किया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता भी रद्द करने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…