हाइलाइट्स
- 11 महीनों में सोना 25 हजार रुपए उछला
- एक्सपर्ट का दावा थमने वाले नहीं तेजी
- सराफा बाजार में दिख रहा असर
Gold Price 22 April March 2025 Update: मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal) में 23 अप्रैल, बुधवार को सोने (Sona) के दाम 1400 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि चांदी (Chandi) के भाव में स्थिरता आई है। हालांकि अभी भी सोना 1 लाख के करीब है। इसका असर सराफा बाजार में दिख रहा है। सराफा बाजार में भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के दाम (Today Gold Rate) 96,090 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकार्ड किए गए। जबकि कल 97,490 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचे थे। आज 22 कैरेट सोने का रेट 88,083 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 89,366 रुपए तक रिकार्ड किए गए थे। भोपाल में चांदी के दाम आज 95,980 रुपए प्रति 1 किलो रिकार्ड किए। बीते दिन 95,640 रुपए प्रति किलो थे। इस तरह चांदी के दाम सिर्फ 340 रुपए कम हुए।
इस साल टूटेंगे बड़े रिकॉर्ड
सोने में तेजी के चलते भाव 1 लाख रुपए तक टच होने को आतुर है। ऐसे में एक्सपर्ट (Expert) सोने को लेकर लेकर चौंकाने वाले दावे कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि, अब सोने में बढ़त नहीं रुकने वाली। ये लगातार जारी रहेगी। दुनियाभर में जारी ट्रेड वार (Trade war) के बीच सोने और चांदी की यह महंगाई डराने लगी है।
पहचाने सोना कितना शुद्ध
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क (Hallmark) से शुद्ध सोने की जांच सकते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है। कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता। कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा।
ये भी पढ़ें: China Gold ATM: अब ATM से मिलेगा सोने का भाव, देखिए कैसे काम करता है ये कमाल का ATM
क्या है 22 और 24 कैरेट
24 कैरेट सोना (24 carat gold) 99.9 % शुद्ध (pure) होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनते हैं। इसे बिस्किट के रूप में बेचा जाता है। 22 कैरेट (22 carat gold) 91 % शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने के साथ 9 प्रतिशत दूसरी धातू जैसे चांदी, जिंक और तांबा (Silver, zinc, copper) मिलाकर जेवर को तैयार किया जाता है। ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।
आगे भी सोने में तेजी रहेगी
सोना पिछले 11 महीनों में लगभग 25 हजार रुपए तक महंगा हुआ हैं। इस वक्त सोना एक लाख के करीब पहुंच चुका है। जिसका सीधा असर सराफा बाजार में भी दिख रहा है। आगे भी सोने में तेजी जारी रहेगी।
प्रकार | आज का रेट (₹/10 ग्राम) | कल का रेट (₹/10 ग्राम) | अंतर (₹) |
---|---|---|---|
24 कैरेट सोना | ₹96,090 | ₹97,490 | ▼ ₹1,400 |
22 कैरेट सोना | ₹88,083 | ₹89,366 | ▼ ₹1,283 |
पहलगाम आतंकी हमले में तीन आतंकियों के स्कैच जारी, रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं को किया अलर्ट
Pahalgam Terror Attack Live: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हुमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया, जबकि आदिल गुरी और आसिफ शेख सहित तीन अन्य ने घातक पहलगाम आतंकी हमले में मदद की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम हमले की जगह पर पहुंच गई है। जानकारी आ रही है कि इस हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्कैच जारी किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…