Bilaspur Rape case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशी रात्रे पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि काशी रात्रे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत मकान दिलाने का वादा किया। इसी बहाने वह उससे नजदीकी बढ़ाता गया।
यह भी पढ़ें: रायपुर में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: ईडी दफ्तर को बताया बीजेपी कार्यालय, पीएम मोदी का फूंका पुतला
मकान दिलाने के नाम पर किया भरोसे का फायदा
आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि काशी रात्रे (Kashi Ratre) ने उसे झांसे में रखा और 50 हजार रुपये भी ले लिए। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात की दवा देकर जबरन उसका गर्भ गिरा दिया। इसके बाद उसकी तबीयत भी काफी बिगड़ गई।
धमकाकर चुप रहने को मजबूर करता रहा आरोपी
महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। वह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। काफी समय तक डर में जीने के बाद महिला ने साहस कर सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जब से आरोपी को मामले की जानकारी मिली, वह फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जांच तेजी से चल रही है।
यह भी पढ़ें: CGPSC घोटाला: CBI की छापेमारी में कई अहम सुराग मिले, भर्ती में हुई गड़बड़ी के प्रमाण मिले