आज का इतिहास: 1955 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में निधन हुआ था।
देश और दुनिया में 18 अप्रैल यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे… VO: अल्बर्ट आइंस्टीन एक प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सापेक्षता का सिद्धांत दिया. उनके इस सिद्धांत से हमारे समय, स्थान और गुरुत्वाकर्षण को समझने का तरीका बदल गया. उनका जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म शहर में हुआ था. आइंस्टीन का प्रसिद्ध सूत्र E=mc² ऊर्जा और द्रव्यमान के बीच संबंध बताता है. 18 अप्रैल 1955 को 76 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। 2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद। 1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ था। 1961 – बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ था। 1955 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में निधन हुआ था। 1991- केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था। 1994 – ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। 1859 – क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को दी गई थी मौत की सजा। 1621 – सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ था।