1955 : डॉक्टर जोनास साल्क ने पोलियो की दवा इजाद करने का ऐलान किया। डाक्टर जोनास साल्क ने 12 अप्रैल 1955 में आज ही के दिन पोलियो के खात्मे की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था। उन्हें अपने काम के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले। डॉ. साल्क का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया और उन्हें कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में दफनाया गया।
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
2007-पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
1992- हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1991 में 12 अप्रैल के दिन ही खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से खत्म हुआ था।
1917-भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म हुआ।
1885-प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का जन्म हुआ।
1801- रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।