Ndta Burseley School land embezzlement case: जबलपुर में जमीन अधिग्रहण के बदले मिले मुआवजे की राशि के गबन मामले में चर्च आफ नार्थ इंडिया के बर्खास्त बिशप पीसी सिंह के खिलाफ EOW ने एक और मामला दर्ज कर लिया है। गबन में शामिल नागपुर के NDTA संस्था के चेयरमैन पॉल दुपारे के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।
छापे में बिशप के ठिकानों से मिली अरबों की संपत्ति
दरअसल, सितंबर 2022 को EOW ने बर्खास्त बिशप के कई ठिकानों पर छापा मारा था। छापे में 1 करोड़ 65 लाख रुपए, 118 पाउंड 18352 यूएस डॉलर और 80 लाख से अधिक सोने के जेवर मिले थे। 17 संपत्तियों के दस्तावेज और 48 बैंक खाते EOW ने जब्त किए थे।
बर्सेलय स्कूल की जमीन रेलवे ने अधिग्रहित की थी
कटनी स्थित एनडीटीए संस्था की बार्सेलय स्कूल की जमीन को रेलवे ने अधिग्रहित किया था। स्कूल की जमीन अधिग्रहण के बदले ढ़ाई करोड़ का मुआवजा मिला था। मुआवजे में मिली करोड़ों की राशि एनडीटीए संस्था के खातों में ट्रांसफर नहीं की थी।
जमीन अधीग्रहण के ढ़ाई करोड़ अपने खाते में किए थे ट्रांसफर
बर्खास्त बिशप पीसी सिंह ने एनडीटीए संस्था के चैयरमेन के साथ मिलकर ने फर्जीवाड़ा किया था। मुआवजे की राशि को बर्खास्त बिशप पीसी सिंह ने फर्जीवाड़ा कर अपने खातों के ट्रांसफर करवाया था। बर्खास्त बिशप पर संस्था के फर्जी अधिकारपत्र बनाने का भी आरोप है।