हाइलाइट्स
- UPPCL 17 नए डायरेक्टर (निदेशक) नियुक्त करेगा
- टेक्निकल, बिज़नेस, फाइनेंस और प्रोजेक्ट के लिए नियुक्तियां होंगी
- UPPCL के संचालन और प्रबंधन में सुधार की उम्मीद जताई
UPPCL Employee Transfer: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली विभाग की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग के अलग-अलग कंपनियों और निगमों में कुल 17 नए डायरेक्टर (निदेशक) नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियाँ टेक्निकल, कमर्शियल (बिज़नेस), फाइनेंस और प्रोजेक्ट जैसे ज़रूरी क्षेत्रों में की गई हैं।
इससे बिजली आपूर्ति, वितरण और प्रबंधन की प्रक्रिया को तेज़ और असरदार बनाने में मदद मिलेगी। अब हर निगम में अनुभवी और विशेषज्ञ अधिकारी काम संभालेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
अलग-अलग कंपनियों में 17 डायरेक्टर
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली विभाग के अलग-अलग कंपनियों में 17 नए निदेशक (डायरेक्टर) नियुक्त किए हैं। ये नियुक्तियां टेक्निकल, बिज़नेस, फाइनेंस और प्रोजेक्ट से जुड़े कामों के लिए की गई हैं। इससे बिजली व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलेगी।
नियुक्त किए गए प्रमुख डायरेक्टर और उनके पद
क्रम संख्या | नाम | पदनाम | विभाग / निगम |
1 | चंद्र लोहनी | डायरेक्टर टेक्निकल | UPREV |
2 | प्रशांत वर्मा | डायरेक्टर कमर्शियल | UPPCL |
3 | विक्रम सिंह | डायरेक्टर कमर्शियल | UPREV |
4 | शिशिर | डायरेक्टर कमर्शियल | पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम |
5 | संजय कुमार दत्ता | डायरेक्टर प्रोजेक्ट एंड | कमर्शियल |
6 | अमिताभ बरात | डायरेक्टर वर्क एंड प्रोजेक्ट कॉमर्स | ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन |
7 | मनोज कुमार श्रीवास्तव | डायरेक्टर टेक्निकल | दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम |
8 | हरीश बंसल | डायरेक्टर टेक्निकल | मध्यांचल विद्युत वितरण निगम |
9 | प्रमोद सिंह | डायरेक्टर टेक्निकल | केस्को (KESCO) |
10 | ज्ञानेंद्र अग्रवाल | डायरेक्टर फाइनेंस | दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम |
11 | नवीन कुमार गुप्ता | डायरेक्टर फाइनेंस | केस्को |
12 | संजय मेहरोत्रा | डायरेक्टर फाइनेंस | UPREV |
13 | पुरुषोत्तम अग्रवाल | डायरेक्टर फाइनेंस | UPPCL |
14 | आशु कालिया | डायरेक्टर पर्सनल | पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम |
15 | हरजीत सिंह | डायरेक्टर पीएम एंड | ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन |
16 | रजनीश रस्तोगी | डायरेक्टर पीएम | उत्पादन निगम |
17 | जान मथाई | डायरेक्टर पीएम एंड | UPPCL |
UP Govt Job Bharti: PCS 2024 के तहत 947 पदों की भर्ती की घोषणा, नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा पद, मुख्य परीक्षा जून मे
UPPSC Naib Tehsildar Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2024 के तहत कुल 947 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इनमें सबसे ज्यादा 258 पद नायब तहसीलदार के लिए हैं। इसके अलावा असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के 196 पद और वाणिज्य कर अधिकारी के 142 पद शामिल हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें