हाइलाइट्स
- UPPSC ने PCS 2024 के लिए 947 पदों पर भर्ती का ऐलान किया।
- 28 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।
- 15,066 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए।
UPPSC Naib Tehsildar Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2024 के तहत कुल 947 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इनमें सबसे ज्यादा 258 पद नायब तहसीलदार के लिए हैं। इसके अलावा असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के 196 पद और वाणिज्य कर अधिकारी के 142 पद शामिल हैं। वहीं, डिप्टी कलेक्टर के 37 पद और डिप्टी एसपी के 17 पदों पर भी चयन होगा।
आयोग ने 28 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 15,066 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा 29 जून से प्रस्तावित है।
शुरुआत में PCS 2024 के लिए केवल 220 पदों पर ही भर्ती होनी थी, लेकिन परीक्षा में देरी और नए अधियाचन मिलने से यह संख्या 947 तक पहुंच गई।
PCS 2024 के अन्य प्रमुख पद
खंड विकास अधिकारी – 72 पद
उपकारापाल – 60 पद
उपनिबंधक – 40 पद
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी – 16 पद
कोषाधिकारी/लेखाधिकारी – 22 पद
कार्य अधिकारी (पंचायती राज) – 23 पद
सहायक आयुक्त उद्योग – 18 पद
जिला समाज कल्याण अधिकारी – 9 पद
व्यवस्थापक – 16 पद
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी – 5 पद
सांख्यिकीय अधिकारी (कृषि) – 3 पद
सहायक नियंत्रक (विधिक माप विभाग) – 1 पद
UP के युवाओं के लिए भर्ती का सुनहरा मौका: शिक्षा विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जुलाई से पहले करें आवेदन
UPPSC Professor Clerks: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने 71 नए राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने से पहले असिस्टेंट प्रोफेसर, क्लर्क और अन्य पदों पर 900 से अधिक नियुक्तियाँ करने की तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ने के लिए क्लिक करें