केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भोपाल स्थित निज निवास पर कन्याओं का स्वागत किया… शिवराज सहित पूरे परिवार ने इसमें भाग लिया। शिवराज सिंह ने तो कन्या पूजन के अलावा अपने हाथों से लड़कियों को भोजन भी खिलाया… शिवराज सिंह ने कहा कि आज राम नवमी है और नवरात्रि का नौवां दिन भी है। नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सभी पर कृपा करें,सभी खुश रहें और हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें… नवमी पर कन्या पूजन की परंपरा है। बेटियां देवी का रूप होती हैं।
——————————————————–