मशहूर डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा, अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकती हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लिया था, जिसके बाद उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
धनश्री वर्मा को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया, शो को लेकर धनश्री की मेकर्स से बातचीत चल रही है, अगर सबकुछ ठीक रहता है तो वो शो में दिखाई दे सकती हैं।…धनश्री वर्मा पहले भी रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। साल 2023 में ‘झलक दिखला जा’ शो में नजर आई थीं, जिसमें युजवेंद्र चहल ने भी उनका सपोर्ट किया था।…अब देखना होगा कि धनश्री वर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में कैसा प्रदर्शन करती हैं और क्या वो इस शो की विनर बन पाती हैं। उनके फैंस को उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है।