WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App

Ram Navami 2025: क्यों लेना पड़ा भगवान विष्णु को राम अवतार? दो श्राप और दो वरदान बने कारण, जानें पूरी कहानी

भगवान विष्णु का राम अवतार लेने के पीछे ये हैं चार कारण। ग्रंथों में लिखी ये चार कहानियां।

Vishalakshi Panthi by Vishalakshi Panthi
April 6, 2025
in अन्य, टॉप न्यूज, धर्म-अध्यात्म
Ram Navami 2025
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Ram Navami 2025: भगवान विष्णु के राम अवतार की कथा केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि श्राप और वरदानों से जुड़ी एक रहस्यमयी गाथा है, जिसे विभिन्न पुराणों और ग्रंथों में अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत किया गया है। श्रीमद्भागवत, वाल्मीकि रामायण, हरिवंश पुराण और रामचरितमानस के अनुसार, राम अवतार के पीछे मुख्य रूप से दो श्राप और दो वरदानों की अहम भूमिका रही।

पहला श्राप: जय-विजय को सनकादिक ऋषियों का श्राप

श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार, सृष्टि के प्रारंभिक काल में ब्रह्मा जी ने विविध लोकों की रचना के लिए घोर तप किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने चार बाल ब्रह्मचारियों—सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार—के रूप में अवतार लिया, जिन्हें सनकादिक ऋषि कहा जाता है। इन्हें विष्णु के प्रारंभिक अवतारों में गिना जाता है।

वैकुंठ लोक में भगवान विष्णु के द्वारपाल जय और विजय सेवा में नियुक्त थे। एक दिन जब सनकादिक मुनि भगवान के दर्शन हेतु वैकुंठ पहुँचे, तब जय और विजय ने उन्हें द्वार पर रोक दिया और उनका उपहास किया। इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर ऋषियों ने उन्हें श्राप दिया कि वे तीन जन्मों तक राक्षस रूप में जन्म लेंगे।

जब जय-विजय ने क्षमा याचना की, तो ऋषियों ने शर्त रखी कि इन तीन जन्मों में उनका अंत स्वयं भगवान विष्णु के हाथों होगा और इसके बाद उन्हें मोक्ष प्राप्त होगा।

पहले जन्म में उन्होंने असुर रूप में हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु के रूप में जन्म लिया। भगवान विष्णु ने वराह रूप में हिरण्याक्ष और नृसिंह रूप में हिरण्यकशिपु का वध किया।
दूसरे जन्म में वे रावण और कुंभकर्ण बने, जिनका अंत करने के लिए भगवान को राम अवतार लेना पड़ा।
तीसरे जन्म में वे शिशुपाल और दंतवक्र के रूप में जन्मे, जिनका वध भगवान श्रीकृष्ण ने किया।

इस प्रकार, सनकादिक ऋषियों द्वारा दिया गया यह श्राप राम अवतार की एक प्रमुख भूमिका बना।

दूसरा श्राप: नारद मुनि का विष्णु को श्राप

रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित एक रोचक कथा के अनुसार, एक बार नारद मुनि हिमालय में तपस्या कर रहे थे। उनकी कठोर साधना को देखकर देवराज इंद्र को शंका हुई कि कहीं नारद उनकी गद्दी पर नजर न गड़ा लें। अपनी रक्षा हेतु इंद्र ने कामदेव को आदेश दिया कि वह नारद की तपस्या भंग कर दे।

कामदेव ने नारद की साधना स्थल पर पहुंच कर उन पर कामबाण चलाए, जिससे नारद की तपस्या भंग हो गई। नारद ने नेत्र खोलकर कामदेव की ओर देखा। उन्हें लगा कि नारद अब उन्हें भगवान शिव की तरह भस्म कर देंगे, लेकिन नारद ने ऐसा नहीं किया। कामदेव ने अपने कृत्य के लिए क्षमा मांगी और बताया कि उन्होंने इंद्र के आदेश का पालन मात्र किया है। नारद ने उन्हें क्षमा कर दिया।

कामदेव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने क्रोध को जीत लिया, आप तो भगवान शिव से भी श्रेष्ठ तपस्वी सिद्ध हुए। इस प्रशंसा से नारद के भीतर अहंकार उत्पन्न हो गया। वे सबसे पहले भगवान शिव से मिलने गए और अपनी उपलब्धि बताई। भगवान शिव ने उन्हें चेतावनी दी कि इस बात को भगवान विष्णु से न कहें, किंतु नारद ने उनकी बात को अनसुना कर बैकुंठ पहुंच गए।

वहां जाकर उन्होंने भगवान विष्णु को भी यह कथा सुनाई। विष्णु समझ गए कि नारद को घमंड हो गया है, और इस अहंकार को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने अपनी माया से एक सुंदर नगर रचा, जहां शीलनिधि नामक राजा की पुत्री विश्वमोहिनी का स्वयंवर आयोजित किया गया।

नारद जब उस नगर में पहुंचे तो विश्वमोहिनी को देखकर उनके मन में विवाह की इच्छा जागी। उन्होंने भगवान विष्णु से अनुरोध किया कि वे उन्हें अपना स्वरूप दे दें ताकि राजकुमारी उन्हें वर रूप में चुन लें। भगवान विष्णु ने उनके मुख को वानर जैसा बना दिया और स्वयं स्वयंवर में पहुंचे, जहां विश्वमोहिनी ने विष्णु को ही वर चुन लिया।

जब नारद को सबके सामने उपहास का पात्र बनना पड़ा, तो उन्होंने विष्णु को श्राप दे दिया कि तुमने मुझे स्त्री वियोग का दुख दिया है, इसलिए तुम्हें भी स्त्री वियोग झेलना पड़ेगा। तुम मनुष्य रूप में जन्म लोगे और 14 वर्षों तक वन में भटकते हुए पत्नी वियोग सहन करोगे। जिस बंदर का मुख तुमने मुझे दिया, वही बंदर तुम्हारी पत्नी को ढूंढने में मदद करेंगे।

भगवान विष्णु ने नारद का श्राप सहर्ष स्वीकार किया। इस प्रकार नारद का दिया गया यह श्राप भी रामावतार के पीछे का एक महत्वपूर्ण कारण बना।

पहला वरदान: मनु और शतरूपा की तपस्या

श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित कथा के अनुसार, सतयुग में मनु और शतरूपा, जो ब्रह्मा के अंश से उत्पन्न हुए थे, उन्होंने संतान प्राप्ति की इच्छा से भगवान विष्णु की घोर तपस्या की। वर्षों तक चली इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु उनके समक्ष प्रकट हुए और उनसे वर मांगने को कहा।

मनु और शतरूपा ने भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें उनके समान ही संतान प्राप्त हो। इस पर भगवान विष्णु ने उत्तर दिया कि उनके जैसा तो स्वयं वे ही हैं, अतः वे स्वयं उनके पुत्र के रूप में अवतरित होंगे।

भगवान ने भविष्यवाणी की कि त्रेतायुग में मनु और शतरूपा क्रमशः राजा दशरथ और रानी कौशल्या के रूप में जन्म लेंगे और वे स्वयं राम के रूप में उनके पुत्र बनकर अवतरित होंगे।

इस प्रकार, मनु और शतरूपा की तपस्या और उन्हें प्राप्त यह दिव्य वरदान भगवान राम के अवतरण का एक प्रमुख कारण बना।

दूसरा वरदान: रावण को ब्रह्मा का वरदान

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, रावण ने अपार शक्ति और अमरता की चाह में कठोर तपस्या करते हुए भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न किया। उसकी तपस्या से संतुष्ट होकर ब्रह्मा प्रकट हुए और उसे वरदान मांगने को कहा। रावण ने ब्रह्माजी से अमर होने का वर मांगा, लेकिन ब्रह्मा ने स्पष्ट किया कि इस सृष्टि में जो जन्म लेता है, उसकी मृत्यु निश्चित होती है। हालांकि, उन्होंने रावण को यह अनुमति दी कि वह अपनी मृत्यु की शर्तें स्वयं निर्धारित कर सकता है।

इस अवसर का लाभ उठाते हुए रावण ने वरदान मांगा कि उसे कोई देवता, दानव, नाग, किन्नर, गंधर्व, यक्ष, गण या कोई देवी न मार सके। साथ ही, कोई हिंसक पशु भी उसका अंत न कर सके। ब्रह्मा ने यह वरदान उसे दे दिया। अहंकारवश रावण ने यह मान लिया कि मनुष्य और वानर जैसे साधारण प्राणी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, इसलिए उसने उन्हें अपने वरदान में शामिल नहीं किया। रावण की इसी चूक के कारण भगवान विष्णु को मनुष्य रूप में श्रीराम के रूप में अवतार लेना पड़ा, ताकि वे एक सामान्य मानव के रूप में रावण का संहार कर सकें। इस प्रकार, रावण को मिला यह विशेष वरदान भी रामावतार का एक महत्वपूर्ण कारण बना।

Ayodhya Ram Temple : अयोध्या में ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव, रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का हुआ फाइनल ट्रायल

Ayodhya Ram Temple: राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक और ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल का छिड़काव मुख्य आकर्षण हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Vishalakshi Panthi

Vishalakshi Panthi

Related Posts

Prayagraj Gazi Mazar Controversy Controversy News
उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर हंगामा: प्रयागराज में गाजी की मजार के गेट पर फहराए भगवा झंडे, छत पर चढ़कर की नारेबाजी, जांच में जुटी पुलिस

April 6, 2025
Ram Navami Ayodhya Saryu Ghat Diya Suryatilak 2025
अयोध्या

सरयू तीरे रामजी, लिखें भाग्य का लेख..: रामनवमी पर लाखों दीयों से जगमगाई अयोध्या नगरी, सरयू घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 6, 2025
Bhopal Ram Navami Celebrations 2025
टॉप न्यूज

Bhopal Ram Navami 2025: भोपाल में हर गली में गूंजेगा ‘जय श्रीराम’, जानिए कहां-कहां होंगे खास आयोजन और ट्रैफिक अपडेट

April 6, 2025
Ram Navami 2025 dr Krishnagopal Mishra vichar manthan
विचार मंथन

Ram Navami: जब व्यक्ति संघर्ष की आंच में तपकर लोक कल्याण के विचार को पुष्ट करता हुआ राम बनता है, तब आता है रामराज्य

April 6, 2025
Load More
Next Post
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट।

MP Weather Update: MP में शुरू हुआ गर्मी का तांडव, भोपाल 39 डिग्री पार, नर्मदापुरम सबसे गर्म, जानिए IMD का ताजा अपडेट

टॉप वीडियो

MP Weather Alert: MP के 12 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश की संभावना

September 6, 2025
Not Published

Bhopal Route Diversion: भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी, घर से निकलने से पहले देखें डायवर्जन प्लान

September 6, 2025
CG Ka Mausam Update
अंबिकापुर

CG Ka Mausam Update: आज से थमेगी बरसात की रफ्तार! कई जिलों में अब हल्की बारिश की संभावना, जानें आपके जिले का हाल

September 6, 2025
UP Weather update next 4 day halki barish lucknow agra east uttar pradesh hindi news zxc
अयोध्या

UP Weather Update: यूपी में अगले 4 दिन हल्की बारिश के आसार, पश्चिमी हिस्से में राहत, 10-11 सितंबर को भारी बारिश

September 6, 2025
इंदौर

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़े, 12 जिलों में अलर्ट, उज्जैन समेत यहां हो सकती है तेज बरसात

September 6, 2025
Ganpati Visarjan 6 September Indore Dhar Gwalior up pet exam hindi news
उत्तर प्रदेश

Latest Updates: देशभर में गणपति विसर्जन, इंदौर, धार और ग्वालियर में बारिश की वजह से स्कूल बंद, यूपी में PET की परीक्षा

September 6, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.