गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण शरीर पर गर्मी का असर पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो हल्के हों और शरीर को ठंडक प्रदान करें। खासतौर पर रोटी बनाने के लिए सही आटे का चयन बहुत जरूरी होता है। पारंपरिक रूप से गेहूं का आटा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह मौसम के अनुसार हमेशा उपयुक्त नहीं होता। जौ का आटा ठंडी प्रकृति का होता है, जिससे यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी के प्रभाव को कम करता है।अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सिर्फ जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं। मक्का, बाजरा और रागी जैसी अनाज भारी होते हैं और गर्म तासीर के होते हैं, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। गर्मियों में इनका सेवन करने से पेट में भारीपन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जौ का आटा इस मौसम में सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पाचन में आसान होता है।