हाइलाट्स
- इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन
- इंदौर नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप
- सौरभ शर्मा की जमानत पर 12 अप्रैल को इंदौर लोकायुक्त घेरेंगे
MP Congress Protest: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम में भ्रष्टाचार और टोल पर हजारों करोड़ रुपए के घोटालेबाज सौरभ शर्मा () सहित तीन आरोपियों की जमानत के विरोध में कांग्रेस ने इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
एहतियात के लिए वॉटर कैनन और बेरिकेडिंग की
बुधवार को इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय के बाहर सभी कांग्रेसी जुट गए थे। एहतियात के तौर पर पुलिस ने वाटर कैनन और बेरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस अफसर—जवान भी मुश्तैद रहे। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें।
इंदौर नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
कांग्रेस ने नगर निगम में भ्रष्टाचार पर इंदौर महापौर, टोल पर हजारों करोड़ की वसूलीबाज सौरभ शर्मा की जमानत पर लोकायुक्त और गुजरात ब्लास्ट पर प्रदेश सरकार को घेरा। कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और इंदौर महापौर को एक्सीडेंटल महापौर बताया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा सड़क पर थे, सड़क पर हैं, सड़क पर रहेंगे।
हजारों करोड़ की वसूली सौरभ और भाजपा नेताओं ने ली
कांग्रेस ने गुजरात पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट, वसूलीबाज सौरभ शर्मा की जमानत पर जमकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े भ्रष्टाचार में हजारों करोड़ वसूलीबाजों को कैसे जमानत दे दी गई। टोल पर हजारों करोड़ की वसूली सौरभ और भाजपा नेताओं ने ली है!
कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन
सौरभ शर्मा सहित तीन आरोपियों की जमानत के विरोध में कांग्रेस ने 12 अप्रैल को लोकायुक्त का घेराव करने के बात कही है। इस जमानत के विरोध में उन्होंने 5 अप्रैल को पुतला जलाने का एलान किया है। जिसका पूरे प्रदेश में असर दिखेगा।
यह भी पढ़ें–
सतपुड़ा भवन में बाबू सस्पेंड: कर्मचारियों का कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- सस्पेंशन वापस नहीं लिया तो करेंगे आंदोलन
वक्फ संशोधन विधेयक पर विवाद: मथुरा के हिंदू धर्मगुरु ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, कॉलेज-अस्पताल बनाने की मांग