Train Cancelled: भारतीय रेलवे ने नवरात्रि के बाद के दिनों में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अगर आप अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (11 से 24 अप्रैल) में कहीं यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लेनी चाहिए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) क्षेत्र की कई ट्रेनें इस अवधि में नहीं चलेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
क्यों कैंसिल हुईं ट्रेनें?
रेलवे ने रखरखाव, ट्रैक पर काम और यात्री संख्या में कमी जैसे कारणों से इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या रेल मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपडेट्स चेक करें।
प्रमुख कैंसिल ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रद्द होने की तिथियाँ | मार्ग |
68737 | रायगढ़-बिलासपुर मेमू | 11-24 अप्रैल | रायगढ़ → बिलासपुर |
68738 | बिलासपुर-रायगढ़ मेमू | 11-24 अप्रैल | बिलासपुर → रायगढ़ |
18113 | टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 10-23 अप्रैल | टाटानगर → बिलासपुर |
18114 | बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस | 11-24 अप्रैल | बिलासपुर → टाटानगर |
20828 | संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस | 6, 23 अप्रैल | संतरागाछी → जबलपुर |
20827 | जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस | 17, 24 अप्रैल | जबलपुर → संतरागाछी |
17008 | दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस | 11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल | दरभंगा → सिकंदराबाद |
17007 | सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस | 8, 12, 15, 19, 22 अप्रैल | सिकंदराबाद → दरभंगा |
12880 | भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस | 10, 14, 17, 21 अप्रैल | भुवनेश्वर → कुर्ला |
12879 | कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस | 12, 16, 19, 23 अप्रैल | कुर्ला → भुवनेश्वर |
22843 | बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस | 11, 18 अप्रैल | बिलासपुर → पटना |
22844 | पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस | 13, 20 अप्रैल | पटना → बिलासपुर |
Railway New Rule: रेलवे काउंटर से खरीदी टिकट कैसे ऑनलाइन करें कैंसिल? जानें रिफंड पाने की प्रोसेस