IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर क्यों लगा 12 लाख का जुर्माना?
पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जारी टूर्नामेंट के 18वें संस्करण के मैच 9वें मैच में स्लो ओवर रेट बनाए रखा था, जिस वजह से उनके ऊपर मैच के बाद जुर्माना लगाया गया है।शनिवार 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने समय रहते 20वें ओवर की शुरुआत नहीं की। इसके लिए मुंबई इंडियंस को सजा ये मिली कि वे आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते समय सिर्फ चार फील्डर को ही 30 यार्ड सर्कल के बाहर रख सकते हैं। इसके बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया है। आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए नहीं खेले क्योंकि उन पर एक मैच का बैन था। आईपीएल 2024 में तीन बार मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। इसके लिए कप्तान हार्दिक को एक मैच के लिए बैन किया गया था