UP Pilibhit Police Transfer: पीलीभीत में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। एसपी ने 10 दरोगाओं और 24 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उनका ट्रांसफर किया है। इस बदलाव के तहत कुछ दरोगाओं को अलग-अलग थानों में भेजा गया है, जबकि कई चौकी प्रभारियों की भी ट्रांसफर किया गया है।
10 दरोगाओं को नई तैनाती
एसपी द्वारा जारी आदेश में 10 दरोगाओं को अलग-अलग थानों और चौकियों में तैनात किया गया है। इनमें से कुछ को संवेदनशील क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
जनपद पीलीभीत – पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले की सूची
क्रम सं. | पद | नाम | कहां से | कहां को |
---|---|---|---|---|
1 | उपनि. | मोहित कुमार | प्रभारी चौकी ललौरी खेडा, थाना जहानाबाद | प्रभारी चौकी गीधापुर, थाना सुनगढ़ी |
2 | उपनि. | रामकुमार | प्रभारी चौकी भिखारीपुर, थाना सुनगढ़ी | प्रभारी चौकी चीनी मिल, थाना बीसलपुर |
3 | उपनि. | अजय तिवारी | थाना न्यूरिया | प्रभारी चौकी बिहारी, थाना अमरिया |
4 | उपनि. | हरिवंश कुमार | पुलिस लाइन | प्रभारी चौकी न्यू मंडी गेट, थाना सुनगढ़ी |
5 | उपनि. | राकेश कुमार गौतम | प्रभारी चौकी चीनी मिल, थाना बीसलपुर | थाना बरखेड़ा |
6 | उपनि. | जयदेव सिंह | प्रभारी चौकी दियूरी खीरी, थाना अमरिया | थाना जहानाबाद |
7 | उपनि. | ईशर अहमद | पुलिस लाइन | थाना बरखेड़ा |
8 | उपनि. | आयुष कुमार | पुलिस लाइन | थाना गजरौला |
9 | उपनि. | नीरज कुमार | पुलिस लाइन | थाना माधोटांडा |
10 | महिला उपनि. | छोटी देवी राणा | पुलिस लाइन | थाना कोतवाली |
24 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
पुलिस प्रशासन ने 24 सिपाहियों का तबादला भी किया है। इससे जिले में अपराध पर नियंत्रण रखने और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
चौकी प्रभारियों की भी तैनाती बदली
कई चौकी प्रभारियों को भी इधर-उधर किया गया है। इससे पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
प्रशासनिक मजबूती के लिए उठाया गया कदम
पुलिस विभाग का कहना है कि यह बदलाव कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं। एसपी ने उम्मीद जताई है कि इन तबादलों से जिले में अपराध पर लगाम लगेगी और पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी।
प्रयागराज में CBI की छापेमारी: घूस लेने के आरोप में सेना के 2 इंजीनियर गिरफ्तार, दिल्ली की कंपनी से मांगे थे 2.88 लाख
Prayagraj CBI Raid: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2 इंजीनियर घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं। CBI ने प्रयागराज में सेना में कार्यरत गैरिसन इंजीनियर (मेजर रैंक) रवि सिंह और असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर विमल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..