हाइलाइट्स
- गरियाबंद की फामेश्वरी यादव भारतीय सेना में चयनित
- सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस के रूप में चयन
- छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव किया प्राप्त
Fameshwari Yadav: गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव भारतीय सेना (Indian Army) में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (Women Military Police – WMP) के रूप में चयनित हुई हैं। इस उपलब्धि के साथ, फामेश्वरी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की पहली महिला अग्निवीर (First Woman Agniveer) बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: CG News: नगर निगमों में 10 लाख से ऊपर के कार्य के लिए ई-टेंडर अनिवार्य, भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार का फैसला
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने फामेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी।
1 मई से प्रारंभ होगा प्रशिक्षण
फामेश्वरी ने कठिन परिश्रम और आत्मबल के साथ यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने दिखाया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत जारी रखी जाए, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
24 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में चयन के बाद, फामेश्वरी 01 मई, 2025 से बेंगलुरु (Bangalore) स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (Military Police Training Centre) में प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी।
सेना भर्ती कार्यालय ने किया सम्मानित
फामेश्वरी को सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (Raipur) द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और उनके हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। फामेश्वरी की यह उपलब्धि नई पीढ़ी की प्रेरणा बनेगी।