हाइलाइट्स
- सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला
- हमलावरों ने बुलडोजर और ईंट-पत्थरों से सुमन के घर की खिड़कियां तोड़ डालीं
- हिंसा में पुलिसकर्मी घायल, दो एफआईआर दर्ज
Ramjilal Suman Vs Karni Sena: समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भीषण हमला किया। जिसके बाद इस हिंसक प्रदर्शन में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए और दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया।
राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके हरीपर्वत स्थित आवास पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बुलडोजर और ईंट-पत्थरों से सुमन के घर की खिड़कियां तोड़ डालीं। सांसद की तीन कारों सहित कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।
हिंसा में पुलिसकर्मी घायल, दो एफआईआर दर्ज
पथराव के दौरान 10 पुलिसकर्मी (इंस्पेक्टर, दारोगा सहित) और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हमलावरों को खदेड़ा और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। सुमन के बेटे रणजीत सुमन (पूर्व विधायक) ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले का आरोप लगाया। एसआई दिनेश कुमार ने करणी सेना के ओकेंद्र राणा और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ और अराजकता फैलाने का मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: UP Murder Suicide Case: पहले पिता ने चार बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी, घटना से दहला शाहजहांपुर
परिवार पर मंडराया खतरा
हमले के समय सांसद का परिवार घर के अंदर बंद था और भयभीत होकर चीखता रहा। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना की गहन जांच चल रही है। सपा नेता इस घटना को जानबूझकर की गई हिंसा बता रहे हैं। करणी सेना का दावा है कि उनका विरोध राणा सांगा के अपमान के खिलाफ था।
CM Yogi: सीएम योगी ने आयुष विभाग के 283 चिकित्सा अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले आठ साल में दी गईं 8.5 लाख नौकरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग के 283 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने 8.5 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां प्रदान की हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें