गर्मियों में इस तरह बनाएं कच्चे आम की चटनी

गर्मी के मौसम में ज्यादातर हर किसी को कच्चे आम की चटनी खाना बहुत पसंद होता है।

कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से यह पेट की गर्मी को शांत रखता है और तो और ब्लड शुगर भी कंट्रोल करता है।

इसे खाने से लू से भी बचाव होता है और शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है। चलिए जानते हैं कच्चे आम की चटनी कैसे बनाएं।

इसे बनाने के लिए 1 मीडियम साइज का कच्चे आम, 3 मीडियम साइज के प्याज, 4 हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, काला नमक और जीरा लें।

सबसे पहले आम को छील लें। गूदे को काटकर निकाल लें। अब हरी मिर्च और प्याज के टुकड़े कर लें।

चटनी पीसने से लगभग 10 मिनट पहले धनिया पत्ती को पानी में कुछ देर के लिए भिगो लें। फिर इन्हें काट लें। 

मिक्सी में कच्चा आम, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और प्याज डाल दें। इसके साथ नमक डालें।

थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें। अब आपकी कच्चे आम की चटनी तैयार है।