दुनिया का इतना महंगा आम कि ले लोगे सोने की चेन
दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम मियाजाकी है, जो अपनी कीमत की वजह से जाना जाता है। इस बेहद कीमती आम को “Egg of the Sun” के नाम से भी जाना जाता है।
‘एग ऑफ द सन’ कहे जाने के पीछे इसका खास रंग है। अपने गहरे रूबी लाल रंग के कारण इसे यह नाम दिया गया है।
दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक, मियाजाकी आम की कीमत 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। यह फल जापान के मियाजाकी प्रांत से आता है।
इस आम का वजन 350-550 ग्राम के बीच होता है और यह अपनी खास मिठास और अच्छी शुगर कंटेंट के लिए जाना जाता है।
मियाजाकी आम की खेती बेहद खास और मुश्किल होती है। कीड़ों और नुकसान से बचाने के लिए, हर आम को अलग से लपेटा जाता है।