सुशांत सिंह सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट, एक्ट्रेस का आया रिएक्शन!

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में CBI ने मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली भी सस्पेक्ट बनी थी। अब उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

फिलहाल, रिया रियलिटी शो रोडीज डबल क्रॉस XX में गैंग लीडर के तौर पर काफी सुर्खियों में हैं।

इसी बीच उन्हें इस केस में क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद रिया का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

उन्होंने अपने  शो एमटीवी रोडीज से अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इसमें वे ब्राउन कलर की लेदर ड्रेस पहने दिखाई दे रहीं हैं।

रिया ने अपनी तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में  गाना लगाया है, जिसका नाम सैटिस्फाइड है, यानी संतुष्ट हूं।

14 जून, 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फ्लैट की छत से लटके पाए गए थे।