पालतू जानवरों को चूमना नहीं है खतरे से खाली, हो सकते हैं सेहत से जुड़े ये नुकसान
आजकल घर में पालतू जानवर रखना एक ट्रेंड बन चुका है। लोग अपने कुत्ते और बिल्लियों को बेहद प्यार करते हैं, लेकिन क्या ये प्यार कभी नुकसानदायक हो सकता है? आइए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के जरिए जानते हैं। कुत्तों के मुंह में लगभग 600 तरह के बैक्टीरिया होते हैं। इन्हें चूमने से ये बैक्टीरिया आपके शरीर में पहुंच सकते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। कुत्ते और अन्य जानवरों से इंसानों में होने वाली बीमारियों को जूनोटिक बीमारियां कहा जाता है। इनका खतरा चूमने और जानवरों के साथ करीब रहने से बढ़ जाता है। कुत्ते और अन्य जानवरों से इंसानों में होने वाली बीमारियों को जूनोटिक बीमारियां कहा जाता है। इनका खतरा चूमने और जानवरों के साथ करीब रहने से बढ़ जाता है।अगर आप अपने पालतू जानवरों को कच्चा मांस खिलाते हैं, तो उनसे kiss बिल्कुल न करें। कच्चे मांस में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियां दे सकते हैं जैसे कि सालमोनेला इंफेक्शन….कुत्तों या बिल्लियों के साथ खाना खाने या एक साथ सोने से भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ये आदतें आपको गंभीर संक्रमणों के जोखिम में डाल सकती हैं।