Aaj ka Rashifal 22 March 2025 Shanivar Daily Horoscope: शनिवार का दिन कुछ जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। तो कुछ जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रहों की चाल धनु राशि वालों को गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने के लिए कह रहा है। जानतें हैं ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का संयोग मेष से मीन के लिए दैनिक राशिफल में क्या खास लेकर आया है। पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल।
मेष राशि का दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों की नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। भविष्य को लेकर कोई निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। आंख बंद कर किसी पर भी यकीन न करें। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि, दैनिक राशिफल
वृषभ राशि के जातको को शनिवार को नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। अपने उपर चढ़ा कर्ज उतार पाएंगे। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पिता की सलाह आपके काम आएगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी मिलने से तनाव में रह सकते हैं।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि में राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको मेहनत के आधार पर फल मिलेगा। आय के अनुसार व्यय करने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन सम्मान में वृद्धि कराएगा। घर पर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। नये लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करनी होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले बहुत सोच विचार कर लें।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के काम की सराहना होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान से किया वादा पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ध्यान देना होगा।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन चिंताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि कोर्ट में भूमि वाहन संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सावधान रहें। भौतिक सुख सुविधाओं पर व्यय करेंगे। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में समय बिताएंगे। सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि में राजनीति से जुुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। सम्मान प्राप्त हेागा। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इन्कम बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापार में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।
गुप्त शत्रुओं से रहे सावधान, मिल सकती है पैतृक संपत्ति, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम फल देने वाला होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह आपको दी जा रही है। जरूरी जानकारी हासिल हो सकती है। माता का कोई पुराना रोग परेशान कर सकता हे। इच्छा पूरी होने पर घर में पूजा पाठ करा सकते हैं। पैत्रक संपत्ति मिल सकती है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि के जीवन मेें माहौल खुशनुमा रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में खर्च होगा। मनमौजी स्वभाव के चलते काम को कल पर टालने की आदत छोड़ें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी की कोई बात बुरी लगने से मन परेशान रहेगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के बिगड़े काम बनने लगेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी। संतान के करियर को लेकर चिंता दूर होगी। काम में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। परिवार के कामों को लेकर योजना बना सकते हैं। पिता से काम के लिए पैसा उधार लेंगे।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगीी। जीवन साथी एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करेंगे। घर पर नन्हा मेहमान आ सकता है। नयी ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिल सकती है। सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान टेंशन बढ़ यकती है।