गर्मियों में परिवार के साथ MP की इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं

पचमढ़ी- पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक जाना माना हिल स्टेशन है। यह होशंगाबाद में स्थित है। यह प्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है।  अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए यहां आएंगे तो ये आपके लिए सबसे यादगार पल होगा।

पातालकोट- पातालकोट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में बसा हुआ है। प्रकृति की गोद में बसा पातालकोट धरती से करीब 3000 फीट नीचे है। इसे एक खूबसूरत घाटी माना जाता है। आप भी गर्मियों में इस जगह की सैर पर जा सकते हैं।

हनुवंतिया टापू- मध्य प्रदेश के इस पर्यटन स्थल को मिनी गोवा के नाम से जाना जाता है। हनुवंतिया टापू खंडवा जिले में स्थित है। आप यहां फ्लोटिंग, बोटिंग के अलावा अन्य कई बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

भेड़ाघाट- भेड़ाघाट में मौजूद संगमरमर की चट्टानें अन्य किसी भी पर्यटन स्थलों में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है।  यहां संगमरमर की चट्टानें नर्मदा नदी के दोनों तरफ करीब 100 फीट ऊंची हैं। भेड़ाघाट का शांत और निर्मल जल सबका मन मोह लेता है।