रिपोर्ट- आलोक राय, लखनऊ
UP Congress President: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कुल 133 जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं।
लखनऊ समेत 75 जिलों में कांग्रेस ने नियुक्त किए नए अध्यक्ष
कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में रुद्र दमन सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि बस्ती जिले में विश्वनाथ चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी में देशराज रिछारिया, ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रयागराज में तीन जिला अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस (UP Congress) ने प्रयागराज में तीन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
- महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी फुजैल हाशमी को दी गई है।
- गंगापार का जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद को बनाया गया है।
- यमुनापार का नेतृत्व अशोक पटेल करेंगे।
खास बात यह है कि नेहरू-गांधी परिवार के पारंपरिक गढ़ में कांग्रेस ने तीन में से दो जिलाध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से और एक ओबीसी समुदाय से चुना है।
पश्चिमी यूपी में भी कांग्रेस ने नई नियुक्तियां कीं
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं:
- सहारनपुर – संदीप राणा
- शामली – अखलाक पहलवान
- संभल – हाजी मोहम्मद तुर्की
- मुरादाबाद – विनोद गुंबेर
- अमरोहा – ओमकार कटारिया
- हापुड़ – राकेश त्यागी
- मेरठ – गौरव भाटी
- गौतमबुद्ध नगर – दीपक भाटी
- बागपत – लव कश्यप
- कासगंज – राजेंद्र कश्यप
- अलीगढ़ – ठाकुर सोमवीर सिंह
- बुलंदशहर – जियाउर्रहमान
ब्रज क्षेत्र और आगरा मंडल में भी बदलाव
ब्रज क्षेत्र और आगरा मंडल में भी नए कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है:
- मथुरा – मुकेश धनगर
- एटा – हाजी आशिक हुसैन
- हाथरस – विवेक कुमार उपाध्याय
- आगरा – रामनाथ सिकरवार
ये भी पढ़ें: विधायकों के काफिले की गाड़ियों पर लगे पास होंगे रद्द, गाड़ियों की एंट्री पर लगाम, नियम लागू
कांग्रेस का मिशन-2027 और संगठनात्मक मजबूती
कांग्रेस की यह नवगठित टीम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी। पार्टी ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी, मुस्लिम, दलित और सवर्ण समुदाय के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया है।
यह कदम दर्शाता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि ये नियुक्तियां कांग्रेस को यूपी की राजनीति में कितनी मजबूती दे पाती हैं।
ये भी पढ़ें: UP PCS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 PCS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, लिस्ट में बड़े अफसरों के नाम