पाचन में सुधार करता है- आम की गुठली का पाउडर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को कंट्रोल करता है। इसका सेवन पेट की गैस अपच और एसिडिटी में भी लाभकारी है।
डायबिटीज़ को कंट्रोल करता है- आम की गुठली का पाउडर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने वाले गुण भी होते है। आम की गुठली का पाउडर फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर का सेवन पाचन तंत्र को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है- जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम है, उन्हें आम की गुठली का पाउडर का सेवन करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है- आम की गुठली के पाउडर में हाई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करते है और इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
वेट लॉस करने में मदद करता है- आम की गुठली का पाउडर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है, जिससे आप तेजी से कैलोरी बर्न कर पाते हैं और आपको वजन घटाने में भी सहायता मिलती है।