आगरा: ताजमहल देखने आए पर्यटकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, मची अफरा-तफरी
ताजमहल देखने आए पर्यटकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे पर्यटकों में भगदड़ मच गई। बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। चीखने-चिल्लाने लगे। तमाम देशी-विदेशी पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। एक दिव्यांग पर्यटक पर मधुमक्खियों ने इस कदर घायल कर दिया कि वह मौके से भाग भी नहीं सका। उसकी आंख में गहरी चोट आई है। उस पर कई मधुमक्खियों ने एक साथ हमला बोल दिया था। इसके अलावा कई पर्यटकों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।