गर्मियों में सिर्फ हाइड्रेशन देना ही नहीं, खीरे के ये भी हैं फायदे-

खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है- अगर गर्मी ज्यादा है या कोई पर्याप्त पानी नहीं पी रहा है तो खीरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है- खीरा विटामिन K और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरा खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और फ्रैक्चर का जोखिम कम होता है।

पाचन में मदद करता है- खीरे में मौजूद पानी और फाइबर पाचन में मदद करते हैं। यह भोजन को ठीक से पचाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। फाइबर कॉन्स्टिपेशन से बचाने और पेट को साफ रखने में भी मददगार है।

वजन कंट्रोल में रखता है- खीरा की कैलोरी लो होती है और न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई होती है। इसलिए वेट लॉस में मदद मिलती है।

डायबिटीज में मदद करता है- खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। इसका ग्लाइसेमिल लोड भी लो है। इसलिए खीरा खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज से होने वाले कॉम्प्लिकेशन से भी बचाते हैं।

हार्ट हेल्थ सुधरती है- खीरे में पोटेशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके फाइबर और कुकुर्बिटासिन B कोलेस्ट्रॉल कम करने और आर्टरीज में फैट जमा होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कैंसर से बचाता है- खीरे में कुकुर्बिटासिन B (CuB) नामक कंपाउंड होता है। इससे लिवर, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम हो जाता है। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने और उन्हें खत्म करने में भी मदद कर सकता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।