हाइलाइट्स
- भोपाल सहित प्रदेश के हर जिले में पुलिस खेल रही होली।
- भोपाल के नेहरू नगर परेड ग्राउंड में हुई पुलिस की होली।
- पुलिस कमिश्नर ने दी पुलिस कर्मियों को होली को शुभकामनाएं।
Bhopal Police Holi Celebration: होली का त्योहार जनता के बाद अब पुलिस की बारी है। भोपाल सहित प्रदेश के हर जिले में पुलिसकर्मी और अधिकारी होली के रंग में डूबे नजर आए। पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ देखा जा सकता था।
भोपाल के नेहरू नगर स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं और साथ ही होली के गीतों पर थिरकते हुए उत्सव में शामिल हुए।
पुलिसकर्मियों ने लगाया एक दूसरे को रंग-गुलाल
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए त्योहार का आनंद लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह त्योहार सभी को एक साथ लाता है और टीम भावना को मजबूत करता है।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण ने कहा
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है। पुलिस कर्मियों ने त्योहार को उत्साह के साथ मनाया है। हम सभी की यही कोशिश है कि प्रदेश में शांति और सद्भाव बना रहे।
इस आयोजन में पुलिस के सभी रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। होली के इस उत्सव ने पुलिस कर्मियों के बीच आपसी तालमेल और एकजुटता को और मजबूत किया।
उत्साह के साथ मनाई गई होली
पुलिस की होली का यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने इस मौके पर अपने कर्तव्यों को याद दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। होली के इस पावन पर्व पर पुलिस कर्मियों ने जनता से भी शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
यह भी पढ़ें-
Holi: होली खेलकर चेहरे पर चढ़ गया है पक्का रंग, इन तरीकों से आसानी से होगा साफ