MP Holi 2025: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरे राज्य में आज होली उत्सव का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम हाउस और भाजपा दफ्तर में होली को लेकर विशेष आयोजन किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाएंगे।
सीएम मोहन यादव ने दी होली की शुभकामनाएं
होली खुशियों का त्यौहार है,
होली बंधुत्व का प्रतीक है…
होली समरसता का पर्व है,
होली आनंद का उत्सव है…आज होली के मंगल पर्व पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "होली मिलन समारोह" में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ रंगों के त्यौहार का गुलाल और गुलाब के फूलों से आनंद… pic.twitter.com/6MRMVqV4uL
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 14, 2025
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारे त्यौहार ऋतुओं के अनुसार मनाए जाते हैं। प्रकृति भी बसंत ऋतु के दौरान अपना रंग बदलती है, जो सभी ऋतुओं का राजा है। मैं एक बार फिर होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।”
भोपाल के होली समारोह में शामिल हुए सीएम यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में आयोजित होली समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लोगों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली के उत्साह को और बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- Holi Vyang: मिलावट करने वाले व्यापारियों-परीक्षार्थियों के लिए होली होती है शुभ! होली की तो हो ली…पढ़ें होली के व्यंग
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पर्व होली की आप सभी को बधाई। आप सभी के जीवन में होली के रंग सदा बने रहें। आपके जीवन की बगिया होली के रंगों की तरह गुलज़ार हो। बहुत बहुत शुभकामनाएं।”
भोपाल, इंदौर और जबलपुर में होली का उत्साह
• भोपाल: सीएम हाउस और भाजपा दफ्तर में होली के विशेष आयोजन किए गए हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में रंगों की बहार देखने को मिल रही है।
• इंदौर: शहर की 100 से अधिक कॉलोनियों में होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। टाउनशिप में फाग उत्सव और होली मिलन के लिए क्लब हाउसों में तैयारी पूरी हो चुकी है।
• जबलपुर: शहर में चल समारोह निकाले जा रहे हैं, जिनमें लोग पारंपरिक अंदाज में होली खेलते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Holi 2025: CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर होली मनाई, बछड़ों-गायों को लगाया गुलाल, बत्तखों को डाला दाना