इंजीनियरिंग के लिए मध्यप्रदेश के टॉप 5 सरकारी कॉलेज

आईआईटी इंदौर (IIT Indore)- छात्र आईआईटी इंदौर से बीटेक कर सकते हैं। हालांकि यहां पर उन्हें ही प्रवेश मिलता है, जो जेईई एडवांस्ड की परीक्षा क्लियर करते हैं। यहां की एक साल की फीस 2 लाख 33 हजार है।

एमएएनआईटी भोपाल (MANIT Bhopal)- मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में जेईई एडवांस्ड-जेईई मेन अच्छा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को ही एडमिशन मिल पाता है। यहां की एक साल की फीस 71 हजार रुपए है। छात्रों को आसानी से 15-20 लाख रुपए का प्लेसमेंट मिल जाता है।

आईआईआईटी भोपाल (IIIT Bhopal)- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, भोपाल से भी छात्र बीटेक कर सकते हैं। यहां कि एक साल की फीस 1 लाख 79 हजार है। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों का एवरेज पैकेज 135400 है।

IIITDM जबलपुर- यहां से भी छात्र बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। यह कॉलेज जबलपुर में स्थित है। यहां की एक साल की फीस 80,040 रुपए है।

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि- छात्र बीटेक के लिए यहां पर भी एडमिशन ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के टॉप कॉलेजों में यह भी शुमार है। पढ़ाई के बाद छात्रों का आसानी से बढ़िया प्लेसमेंट भी हो जाता है।