Aaj ka Rashifal 6 March: गुरुवार 6 मार्च का दिन कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहेगा. ग्रहों की चाल नक्षत्रों का योग तुला वालों को डूबा धन वापस दिला सकता है. तो वहीं धनु राशि वालों को इंक्रीमेंट के योग बनेंगे. ज्योतिष के अनुसार कुंभ को एक के बाद एक खुशखबरी मिल सकती है. आपकी राशि क्या कह रही है पढ़ें गुरुवार का राशिफल (Today 6 March Rashifal in Hindi) .
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि वालों को पूरी मेहनत से अपना काम करने की सलाह दी जा रही है। हो सकता है पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो जाए। परिवार में चली आ रही समस्याओं को आप भूलकर भी नजरअंदाज न करें। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। खर्च की अधिकता रहेगी। इसलिए सोचसमझकर खर्च करें। आर्थिक स्थिति में उतारचढ़ाव आ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अगर व्यापारी हैं तो नया प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है। हो सकता है आपको पारिवारिक मामलों में परेशानी झेलनी पड़े। इसलिए सतर्क रहें।
सेहत के प्रति सतर्क रहें। हो सकता है आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान करे। काम की अधिकता रहेगी। दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों को नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार पहले से अच्छा चलेगा। भाई की तरह से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मकान खरीदने के लिए कर्ज ले सकते हैं। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। मां से कोई जरूरी मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। समस्याएं बैठकर सुलझाएंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो काम को लेकर सतर्क रहना होगा। विरोधियों से अलर्ट रहें। व्यय बढ़ने से टेंशन में रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
इन जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। 6 मार्च को आप जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। अपना काम स्वयं करें, दूसरों पर छोड़ने की आदत बदलें।
भाई बहन से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। कई दिनों से अटकी डील नुकसान करा सकती है। जल्दबाजी की आदत से बचें, वरना काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
इन जातकों को काम में चली आ रही समस्या दूर होगी। जरूरी कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। खर्च को लेकर टेंशन रह सकती है। मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको मानसिक बौझ से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे। पिता से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि वालों को काम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। इन जातकों को डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में हैं तो आपको तीसरा व्यक्ति अडंगा डाल सकता है। अपने रिश्ते को बचाकर चलना होगा। पैसा उधार देने से बचें। खर्चो को कंट्रोल करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। मानसिक शांति मिलने से दिल खुश रहेगा। काम को कल पर टालने से बचें। शारीरिक परेशानी हो सकती है। लेनदेन के मामलों में अजनबी पर भरोसा न करें। माता पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों पर अधिकारी अमल करेंगे। इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से खुश होंगे। हालांकि विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। सिंगल पर्सन की मुलाकात किसी से हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
मकर वालों के लिए दिन आय के नए सोर्स बढ़ाएगा। हालांकि आपको लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। हो सकता है कोई वाद विवाद हो जाए। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ वीकेंड पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपकी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। परिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि वालों को सेहत परेशान कर सकती है। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। राजनीति से जुड़े हैं तो काम में बाधा आ सकती है। पारिवारिक विवाद को शांति से निपटाएं तो ही बेहतर होगा। संतान को आप कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2025: अगर आपकी राशि भी है मिथुन, तुला, कुंभ, तो हो जाएं सतर्क! सूर्य की चाल दिखा सकती है असर