हाइलाइट्स
- MPESB महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च को
- 660 पर्यवेक्षक पदों के लिए 5.93 लाख कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा
- esb.mp.gov.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
MPESB Mahila Paryavekshak Exam 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग में 660 पर्यवेक्षकों के पदों भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। यह परीक्षा 7 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
660 पदों के लिए 5.93 युवतियां देंगी परीक्षा
चयन बोर्ड ने यह भी कहा है कि अभी केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। शेष आवेदकों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 690 पद भरे जाएंगे। ये पद विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस भर्ती के लिए 5.93 लाख युवतियों ने आवेदन किया है।
एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचें सेंटर
एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। परीक्षा तीन घंटे के लिए दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 के लिए, कैंडिडेट्स को सुबह 7 से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरे सत्र के लिए, उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
कितने पदों की वैकेंसी
- पद कोड 01 – पर्यवेक्षक – आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए – 10 पद
- पद कोड 02 – पर्यवेक्षक – खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिलाओं के लिए – 9 पद
- पद कोड 03 – पर्यवेक्षक – आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती, सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए – 321 पद
- पद कोड 04 – पर्यवेक्षक – खुली सीधी भर्ती, सिर्फ महिलाओं के लिए – 288 पद
- पद कोड 05 – पर्यवेक्षक – खुली सीधी भर्ती, सिर्फ पुरुषों के लिए – 32 पद
ये भी पढ़ें: भोपाल में कला महोत्सव की शुरूआत: 6 दिन तक दिखेगा आर्ट फेस्टिवल का रंग, शरमन जोशी जैसे बड़े फिल्मी कलाकार होंगे शामिल
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर Test Admit Card – Paryavekshak Recruitment Test – 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि व माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार के अंतिम अंक दर्ज करें।
- इसके बाद पेपर का सेलेक्शन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक करके इसे सेव कर लें और प्रिंट आउट भी ले लें।
Indian Railway: MP से गुजरने वाली इस ट्रेन में हुए बड़े बदलाव, अब जल्द पूरी हो सकेगी इन शहरों की यात्रा
Indian Railway: भोपाल रेल मंडल ने 1 मार्च 2025 से पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर और समय में बड़ा बदलाव किया है। साथ ही अब पातालकोट एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी। ये फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि पातालकोट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14623/14624) अब ट्रेन नंबर 14623 (सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस) को 20423 और ट्रेन नंबर 14624 (फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस) को 20424 के रूप में जाना जाने लगा है। इसी के साथ ही सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। जिससे यात्री अब पहले के मुकाबले जल्दी और सुविधाजनक रूप से अपनी यात्रा कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…