Happy Birthday: ये एक्टर्स तोड़ चुके हैं श्रद्धा कपूर का दिल!
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर आज (3 मार्च) अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।
आज श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उनके कुछ ऐसे रिश्तों के बारे में बात करेंगे जिनके शादी तक बात नहीं पहुंच पाई।
श्रद्धा कपूर और वनराज जावेरी की दोस्ती बचपन से ही रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ फिल्म आशिकी 2 में देखा गया था। दोनों ने लगभग 5 साल एक दूसरे को डेट किया। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे।
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर का अफेयर काफी चर्चित रहा। दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति कपूर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी खिलाफ थे।
इसके बाद श्रद्धा ने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट करना शुरू कर दिया था। ये रिश्ता कुछ ही महीनों में खत्म हो गया था।
श्रद्धा कपूर इस समय फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर इस साल राहुल संग शादी कर सकती हैं।