क्या आप भी नाश्ते में सैंडविच खाने के हैं शौकीन? तो जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान
आजकल, सैंडविच शहरों में एक पॉपुलर और हेल्दी नाश्ता बन चुका है। लोग इसे फटाफट खाने के लिए पसंद करते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स में भी ये देखने को मिल जाता है… आइए जानते है… सैंडविच में अक्सर सफेद ब्रेड का इस्तेमाल होता है, जो न्यूट्रिशनल वैल्यू में बहुत कम होता है। इसमें न तो फाइबर है, न ही सही पोषक तत्व… व्हाइट ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट पाया जाता है, जो पाचन और वजन बढ़ाने जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। कई लोग सैंडविच में बटर और पनीर डालते हैं। इससे कैलोरीज बढ़ती हैं, जो मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। सैंडविच में पाई जाने वाली सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। यह वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं। बच्चों के लिए सैंडविच पूरी तरह से ठीक नहीं है। 3 से 5 साल तक के बच्चों के लिए ये मानसिक और शारीरिक विकास में रुकावट डाल सकता है।सैंडविच को हल्की भूख के लिए खा सकते हैं, लेकिन इसे रोजाना खाने से बचना चाहिए। संतुलित आहार ही सेहत के लिए सही है।