गर्मियों में खाने वाली 5 आम चीजें जिनसे पेट में बन सकती है गर्मी
बर्फ का पानी- इससे शरीर को ठंडक तो मिलती है लेकिन आयुर्वेद में बर्फ के पानी के प्रभाव को ठंडा नहीं माना गया। ये पाचन अग्नि को हल्का कर सकता है। इससे शरीर को पोषक तत्वों को पचाने में मुश्किल हो सकती है।
योगर्ट- क्या आप जानते हैं कि इसे पचाना मुश्किल होता है और यह नेचर में गर्म होता है। आयुर्वेद में इस खाद्य पदार्थ ओ अभिष्यंदी माना गया है जिसका मतलब है यह ब्लॉकेज का कारण बन सकता है।
आइसक्रीम- गर्मियों में आइसक्रीम खाना भला किसे पसंद नहीं है। लेकिन आइसक्रीम में फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे पचाने के लिए शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है।
नींबू- नींबू विटामिन सी का भंडार है और इसका ठंडा प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार इसके खट्टे स्वाद और गर्म तासीर के कारण यह पाचन अग्नि को बढ़ाता है शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है।
टमाटर- आयुर्वेद के अनुसार इसके खट्टा स्वाद और एसिडिक इफेक्ट की वजह से यह शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।