हाइलाइट्स
प्रदेश के कुछ शहरों में गिरेगा तापमान
मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
कुछ इलाकों में रहेंगे हल्के घने बादल
CG Rainfall Alert: छत्तीसगढ़ प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार हैं। दिन के समय गर्मी तेज होने की संभावना है, वहीं रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश (CG Rainfall Alert) की चेतावनी भी जारी की गई है।
शनिवार को ड्राई मौसम के चलते रायपुर और बिलासपुर (CG Rainfall Alert) जिले प्रदेश के सबसे गर्म इलाके रहे। रायपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था।
दो दिन तापमान में आएगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिक रायपुर (CG Rainfall Alert) के अनुसार, अगले 2 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है। मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ (CG Rainfall Alert) के असर से एक सिस्टम बन रहा है। इसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
रायपुर में मौसम साफ, तापमान में मामूली बढ़ोतरी
रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।
ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास : नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता संपन्न हुआ था।
प्रदेशभर में मौसम शुष्क
प्रदेशभर में मौसम शुष्क (CG Rainfall Alert) बना रहेगा। कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन कुछ इलाकों को छोड़कर बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर बना रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के बाद गिरावट संभव है।
ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक: आज बजट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा