हाइलाइट्स
- उज्जैन कलेक्टर ने 2025 के तहसीलों में अवकाश घोषित किए
- अवकाश घोषित करने का कलेक्टर को अधिकार
- तहसीलों में स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी
Ujjain Holidays 2025 List: महाकाल की नगरी उज्जैन में कलेक्टर नीरज सिंह ने वर्ष 2025 के लिए जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण पर्वों पर जिले की तहसीलों में कलेक्टर को स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है। ऐसे में साल 2025 के लिए कलेक्टर कार्यालय ने शुक्रवार को अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है।
उज्जैन जिल की तहसीलों में 2025 के स्थानीय अवकाश
तारीख | दिन | त्योहार | अवकाश |
19 मार्च | बुधवार | रंगपंचमी | उज्जैन, घटिया नागदा बडनगर |
12 अगस्त | मंगलवार | भादौ माह की राजसी सवारी का दूसरा दिन | बडनगर |
18 अगस्त | सोमवार | श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी | उज्जैन |
18 अगस्त | सोमवार | श्री तिलभांडेश्वर महादेव की राजसी सवारी | तराना |
18 अगस्त | सोमवार | श्री धूर्जटेश्वर महादेव की राजसी सवारी | महिदपुर |
27 अगस्त | सोमवार | गणेश चतुर्थी | बडनगर |
2 सितम्बर | मंगलवार | तेजदशमी | तराना |
4 सितम्बर | गुरुवार | डोल ग्यारस का दूसरा दिन | खाचरौद, नागदा |
1 अक्टूबर | बुधवार | दुर्गा नवमी | खाचरौद, घटिया, महिदपुर |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दीपावली का दूसरा दिन | घट्टिया, खाचरोद, महिदपुर |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज | उज्जैन, तराना |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा | नागदा |
जबलपुर में धान उपार्जन घोटाला: 5.21 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज
Jabalpur Dhan Kharidi Scam: जबलपुर में धान उपार्जन के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 5 करोड़ 21 लाख रुपए की धान में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश पर 5 समितियों के 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…