Jabalpur Dhan Kharidi Scam: जबलपुर में धान उपार्जन के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 5 करोड़ 21 लाख रुपए की धान में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश पर 5 समितियों के 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच में हुआ खुलासा, 2268 मीट्रिक टन धान गायब
जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकाई के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने एक जांच कमेटी गठित की थी। जांच में 2268 मीट्रिक टन धान की खरीदी में गड़बड़ी का पता चला। जांच में यह भी पाया गया कि वेयरहाउस संचालक, समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मिलकर धान की फर्जी एंट्री कर उसे पोर्टल पर दर्ज कर दिया था।
किसानों को अब तक नहीं मिला भुगतान
जब इस मामले की शिकायत हुई, तो पता चला कि खरीदी केंद्रों में पोर्टल पर दर्ज धान की मात्रा वास्तविक स्टॉक से कम थी। इसके अलावा, खांड समिति ने फर्जी तरीके से धान का भुगतान भी प्राप्त कर लिया था। दूसरी ओर, जिन किसानों ने वास्तव में धान बेची थी, वे अब भी अपने भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं।
एफआईआर में शामिल समितियां और आरोपी
पनागर सेवा सहकारी समिति (नर्मदा एग्रो)
प्रबंधक: अजय दत्त मिश्रा
केंद्र प्रभारी: रविशंकर पटेल
कंप्यूटर ऑपरेटर: विनय पटेल
सर्वेयर: महेंद्र पटेल
मुक्कदम-पल्लेदार: राहुल पटेल
मंझोली सेवा सहकारी समिति (मां रेवा वेयरहाउस)
संचालक: नीतेश पटेल
प्रबंधक: विजय राय
केंद्र प्रभारी: दिनेश रावत
कंप्यूटर ऑपरेटर: राम राय
सर्वेयर: मनीष सिंह
जय भवानी वेयर हाउस
प्रबंधक: विजय राय
केंद्र प्रभारी: राजकुमार राजपूत
कंप्यूटर ऑपरेटर: सत्यपाल राजपूत
केंद्र प्रभारी सहयोगी: अशोक अग्रवाल
सर्वेयर: अमित राय
गुरुजी वेयर हाउस
प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी: सुनील साहू
कंप्यूटर ऑपरेटर: शुभांश विश्वकर्मा
सर्वेयर: प्रशांत कोरी
शुभी एग्रो वेयर हाउस
प्रबंधक: अजय दत्त मिश्रा
केंद्र प्रभारी: मोहनी पाठक
कंप्यूटर ऑपरेटर: विश्वास खरे
सर्वेयर: विकास खरे
धान की कमी और उसकी कीमत
पनागर काला डूमर की नर्मदा एग्रो सोसायटी
कमी: 7194.79 क्विंटल
कीमत: 1,65,48,037 रुपए
मां रेवा वेयर हॉउस मंझोली
कमी: 6068.59 क्विंटल
कीमत: 1,39,57,757 रुपए
कटंगी के गुरूजी वेयर हॉउस
कमी: 5161.60 क्विंटल
कीमत: 1,29,22,780 रुपए
जय भवानी वेयर हाउस मंझोली
कमी: 1134.20 क्विंटल
कीमत: 26,08,660 रुपए
शुभी एग्रो खरीदी केंद्र
कमी: 2672.25 क्विंटल
कीमत: 61,46,175 रुपए
कुल 2268 मीट्रिक टन धान का घोटाला उजागर हुआ है, जिसमें 5 करोड़ 21 लाख रुपए की अनियमितता हुई है।
यह भी पढ़ें –