हाइलाइट्स
-
IAS तुहिन कांत पांडे बने SEBI के प्रमुख
-
माधवी पुरी बुच की जगह लेंगे तुहिन कांत पांडे
-
28 फरवरी को खत्म हो रहा माधवी पुरी बुच का कार्यकाल
SEBI New Chairman: IAS तुहिन कांत पांडे SEBI के नए चीफ होंगे। वे माधवी पुरी बुच की जगह लेंगे। 28 फरवरी को माधवी पुरी बुच का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तुहिन कांता पांडे अभी वित्त सचिव के पद पर हैं। तुहिन ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS हैं। वे अगले 3 सालों के लिए SEBI प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कई अहम पदों पर रहे हैं तुहिन
तुहिन पांडे ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM), लोक उद्यम विभाग (DPI) और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव के रूप में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के क्षेत्रीय कार्यालय में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से MBA पासआउट हैं तुहिन
तुहिन पांडे ने योजना आयोग (अब नीति आयोग), कैबिनेट सचिवालय और वाणिज्य मंत्रालय में उच्च पदों पर कार्य किया है। ओडिशा सरकार के अंतर्गत, उन्होंने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री ली है। वहीं बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ब्रिटेन से MBA पासआउट हैं।
ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सरकार का तोहफा, 10 हजार बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी
28 फरवरी को माधबी पुरी बुच का कार्यकाल खत्म
माधवी पुरी बुच ने मार्च 2022 में सेबी की अध्यक्षता संभाली थी। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं। उनका कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान, अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह से जुड़े कुछ विवादों के कारण उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने उनके इस्तीफे की मांग की और सेबी के कार्यों में पक्षपात के आरोप लगाए थे।
माधवी पुरी बुच ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया और अपने पद पर बनी रहीं। अब तुहिन पांडे के सामने नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कई चुनौतियां होंगी।
SBI में बड़ा घोटाला: ग्राहक पैसा जमा कर रहे थे पर खातों में कम हो रही थी राशि, 1.68 करोड़ का खेला, जानें क्या है मामला
Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ हेराफेरी कर दी। ग्राहक विश्वास में खातों में पैसा जमा करते रहे, लेकिन कर्मचारी खेला करते रहे। जब ग्राहकों को जमा रकम में बड़ा अंतर समझ आया,तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान बैंक कर्मियों ने एक करोड़ 68 लाख, तीन हजार रुपए का घोटाला कर दिया। अब बैंक के पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। पूरे मामले की जांच EOW कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…